हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के वरिष्ठ अधिकारी हिज़ाम अल-असद ने कहा है कि बाब अल-मंदब का समुद्री मार्ग सभी जहाजों के लिए खुला है, लेकिन सऊदी अरब के जहाजों के लिए इसे बंद कर दिया गया है।
अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य हिज़ाम अल-असद ने मीडिया से बातचीत करते हुए सऊदी अरब की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि रियाद यमन युद्ध के दलदल में फँस चुका है और बहुराष्ट्रीय भाड़े के लड़ाकों पर निर्भर रहने के बावजूद यमनी जनता का मुकाबला करने की क्षमता नहीं रखता।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सऊदी अरब के दावों के विपरीत, सना का सऊदी अरब के पवित्र शहरों पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। हालाँकि, उन्होंने दावा किया कि यमन की मिसाइल शक्ति सऊदी अरब के आंतरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने की क्षमता रखता है।
हिज़ाम अल-असद ने सऊदी अरब की आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश बाहरी सहायता के लिए हाथ फैला रहा है और यमन युद्ध में सफलता हासिल करने में नाकाम रहा है।
उन्होंने युद्ध समाप्त करने के लिए किसी भी मध्यस्थता का स्वागत किया और दूसरे देशों को चेतावनी दी कि वे यमन के संघर्ष में हस्तक्षेप करने से बचें।
आपकी टिप्पणी