शुक्रवार 5 सितंबर 2025 - 07:14
लखनऊ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी

हौज़ा / लखनऊ,शहर में हज़रत पैगंबर मोहम्मद (स.ल.व.) के जन्मदिन पर मिलादुन्नबी, को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिदों में विशेष नमाज़ और दुआएं अदा की गईं, वहीं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन किया गया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,लखनऊ,शहर में हज़रत पैगंबर मोहम्मद (स.ल.व.) के जन्मदिन पर मिलादुन्नबी, को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिदों में विशेष नमाज़ और दुआएं अदा की गईं, वहीं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन किया गया।

शहर की प्रमुख मस्जिदों में पैगंबर की शिक्षाओं पर चर्चा हुई और उनकी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को याद किया गया। इसके अलावा, कई जगहों पर जुलूस निकाले गए, जिसमें लोग धार्मिक गीत और नारे लगाते हुए शरीक हुए।

जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए, जिन्होंने भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।

इस मौके पर विभिन्न धार्मिक संगठन और समाजसेवी संस्थाएं भी सक्रिय रहीं और गरीबों में भोजन वितरण जैसे सामाजिक कार्य किए। प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

मिलादुन्नबी के इस अवसर पर पूरे शहर में एकता और प्रेम का माहौल देखा गया, जिसमें सभी समुदायों ने मिलकर इस पावन त्योहार को सफल बनाया।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha