शनिवार 14 फ़रवरी 2026 - 16:36
हौजा ए इल्मिया और मीडिया के बीच तालमेल ज़रूरी।हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन महमूदी

हौज़ा / फार्स प्रांत मे हौजा ए इल्मिया के निदेशक ने कहां, हौज़ा और मीडिया के बीच तालमेल की आवश्यकता है और धार्मिक शिक्षाओं के प्रसार और समाज की इस्लामी पहचान को मजबूत करने में सरकारी प्रसारण संगठन की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण बताया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , शिराज में हौजा ए इल्मिया के निदेशक हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन महमूदी सदा-ओ-सीमा के महानिदेशक रऊफ और हौजा एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों और सलाहकारों के एक समूह की उपस्थिति के साथ मारिफ़ परिषद की पहली बैठक प्रसारण संगठन के महानिदेशक के कार्यालय में आयोजित की गई।

इस बैठक में, धार्मिक शिक्षा कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, व्याख्या की प्रक्रिया को मजबूत करने और समाज की सांस्कृतिक आवश्यकताओं के उत्तर प्रदान करने के लिए हौजा ए इल्मिया और राष्ट्रीय मीडिया के बीच साझा क्षमताओं की जांच की गई।

इस बैठक में हुज्जतल इस्लाम वल-मुस्लिमीन महमूदी ने हौजा ए इल्मिया और मीडिया के बीच तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया और धार्मिक शिक्षाओं के प्रसार और समाज की इस्लामी पहचान को मजबूत करने में सदा-ओ-सीमा की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण बताया।

सदा-ओ-सीमा के महानिदेशक ने भी हौजा ए इल्मिया के साथ व्यापक सहयोग का स्वागत करते हुए, उत्कृष्ट धार्मिक और शैक्षिक कार्यक्रमों के निर्माण के लिए अपने संगठन की तत्परता पर जोर दिया।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha