शुक्रवार 6 मार्च 2026 - 20:06
सुप्रीम लीडर (र) की शहादत पर शेख ज़कज़की का शोक संदेश

शेख ज़कज़की इमाम ख़ामेनई की शहदत पर संवेदना प्रकट करते हुए शोक संदेश दिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शेख ज़कज़की ने इमाम ख़ामेनई की शहदत पर संवेदना देते हुए शोक संदेश दिया है जिसका पूरा पाठ इस प्रकार हैः

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम

अल्लाहुम्मा सल्ले अला मुहम्मदिव वा आले मुहम्मद

इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजेऊन

मिल मोमेनीना रेजालुन सदक़ू मा आहादुल्लाहा अलैहे फ़मिंहुम मन क़ज़ा नहबोहू व मिनहुम मय यंदज़ेरो वमा बद्दलू तब्दीला

वला तहसबन्नल लज़ीना क़ोतेलू फ़ी सबीलिल्लाहे अमवाता बल अहयाउन इन्दा रब्बेहुम युरज़क़ून

टूटे दिलो और गमज़दा जानो के साथ इमाम अस्र (अ) शहीद सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली हुसैनी ख़ामेनई (र) के परिवार, मराज अ एज़ाम, इस्लामी गणतंत्र ईरान की जनता, दूसरे मुस्लिम राष्ट्र और दुनिया के तमाम मुसतज़अफ़ीन की सेवा मे दिली संवेदना और हमदर्दी प्रकट करते है। वह इजरायली दुशमन नेतनयाहू के हमले मे जिसके साथ ट्रम्प का नेतृत्व मे अमेरिकी उपनिवेशवाद सहायत कर रहा था, तेहरान मे अपने घर मे निशाना बने और शहादत के उच्च पद पर चले गए।

यह बुजदिलाना और अपराधिक कार्रवाई जो निर्दोष लोगो के खिलाफ अंजाम दी गई पूरी मानवता पर हमला है और आतंकवाद, अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रो का इरादा कभी खत्म नही होगा। हम अल्लाह तआला से दुआ करते है कि वह इस बड़े शहीद और सुप्रीम लीडर को स्वीकार करे और उन्हे अपने स्वर्ग मे उच्च पद प्रदान करे और उन्हे उन लोगो के साथ जो इमाम हुसैन के जवार मे शहीद हुए, महशूर करे और उनके पीछे रहने वालो और साथीयो को धैर्य प्रदान करे।

या अय्यतोहल नफसुल मुत्मइन्ना इरजेई इला रब्बेका राज़ियतम मरज़ीया फ़दखोलि फ़ी एबादी वदखोली जन्नती 

हम अल्ला तआला से शहीद के लिए रहमत, मगफ़ेरत और सबसे अज़ीम अज्र और घायलो के लिए जल्दी स्वस्थ होने की दुआ करते है। हम अल्लाह तआला से दुआ करते है कि मिल्लत ईरान को हर शर और घृणित चीजो से सुरक्षित रखे और जाहिर तथा बातिन फितने को नीस्तो नाबूद करे। 

दिल की गहराईयो से हमारी संवेदना और आपके धैर्य के लिए हमारी दुआ आपके साथ है।

वस सलामो अलैकुम वा रहमतुल्लाह वा बराकातोह

शेख इब्राहीम ज़कज़की

13 रमज़ान 1447

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha