गुरुवार 19 मार्च 2026 - 11:21
शहीदों का खून वैश्विक अहंकार के सिस्टम को नेस्त व नाबूद कर देगा

हौज़ा / हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा मकारिम शिराज़ी ने आम जनता, सशस्त्र बलों के कर्मियों और जिम्मेदार अधिकारियों विशेष रूप से डॉक्टर लारीजानी की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पवित्र खून रायगां नहीं जाएगा बल्कि निश्चित रूप से फलदायी होगा और वैश्विक अहंकार के सिस्टम को नेस्त व नाबूद कर देगा।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , आयतुल्लाहिल उज़्मा मकारिम शिराज़ी के संदेश का पाठ इस प्रकार है:

بسم اللہ الرحمن الرحیم

«اِنَّا للهِ وَ اِنَّا اِلَیْهِ راجِعُونَ»

निश्चय ही अल्लाह के हैं और हमें उसी की ओर लौट कर जाना है

शहादत एक सबसे बड़ी नेमत (वरदान) है जो अल्लाह तआला इस पवित्र जिहाद और रक्षा के दौरान अपने चुने हुए बंदों को प्रदान करता है।

निर्दोष जनता, जान निसार मुजाहिदीन, सैन्य कमांडरों और सम्मानित जिम्मेदार अधिकारियों के एक समूह की शहादत की खबर, "विशेष रूप से सम्मानित आलिम और आदरणीय भाई, शहीद डॉक्टर अली लारीजानी और उनके प्रतिभाशाली बेटे ने गहरे दुख और गम में डाल दिया है।

निश्चय ही इन महान हस्तियों का संघर्ष और उनका पवित्र खून रायगां नहीं जाएगा, बल्कि इसके परिणामस्वरूप वैश्विक अहंकार इस्तिकबार का सिस्टम मिट कर रह जाएगा।

मैं इन अजीजों के इंतकाल पर मिल्लत-ए-ईरान (ईरानी राष्ट्र) को हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त करता हूं, और अल्लाह तआला से दुआ करता हूं कि इन शहीदों के दर्जात बुलंद फरमाए, उनके परिजनों को सब्र और अज्र प्रदान करे और मिल्लत-ए-ईरान को सफलता नसीब फरमाए।

वस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह
क़ुम, नासिर मकारिम शिराज़ी
18 मार्च 2026

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha