हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,आज सीरीया के शहर दमिश्क में एक बडा आतंकी हमला हुआ जिसमें हज़रत ज़ैनब स.ल. के हरम के खतीब और कई लोंग शहीद हो गए
जौलानी सरकार के गृह मंत्रालय ने आज, शुक्रवार, को दमिश्क के सैय्यदा ज़ैनब क्षेत्र में हुए धमाके की सूचना दी हैं।
सीरियाई समाचार एजेंसी (साना) ने बताया कि गृह मंत्रालय दमिश्क के उपनगर सैय्यदा ज़ैनब इलाके में हुए धमाके की जांच कर रहा है।

कुछ सूत्रों ने बताया कि यह धमाका सैय्यदा ज़ैनब इलाके में एक नागरिक वाहन पर बम फेंके जाने के कारण हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों में कई नागरिक के घायल होने की सूचना थी।रिपोर्टों के अनुसार, आंतरिक सुरक्षा बलों ने मामले की जांच के लिए इलाके को घेर लिया है।
इस हमले में सीरिया में हज़रत ज़ैनब (स.ल.) के मज़ार के खतीब की शहादत हुई हैं।हालाँकि कुछ प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि सैय्यद फरहान हसन मंसूर घायल हुए थे, लेकिन कुछ सूत्रों ने इस शिया विद्वान की शहादत की पुष्टि की है।

सीरियाई सूत्रों ने बताया कि सीरिया में शिया उलेमा की परिषद के सदस्य और हज़रत सैय्यदा ज़ैनब (स) के मज़ार के खतीब, सैय्यद फरहान हसन अल-मंसूर, इस हमले में लगी चोटों के कारण शहीद हो गए।
आपकी टिप्पणी