हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरानी न्यायपालिका के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मोहसेनी एज़ेई ने एडमिरल तंगसीरी के चालीसवें दिन के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा है कि अमेरिकी बेड़े अब जलडमरूमध्य (आबना ए हरमुज़) के पास आने की भी हिम्मत नहीं रखते हैं और अमेरिका की क्षेत्र में वर्चस्व की सभी योजनाएँ मिट्टी में मिल चुकी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में शहीद एडमिरल पासदार तंगसीरी को आबना ए हरमुज़ के नए नियम के संरचनाकार और फारस की खाड़ी का पुरोधा बताया है।
ईरानी न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा, इस महान शहीद के बलिदान और भूमिका ने फारस की खाड़ी और आबना ए हरमुज़ में ईरान की वर्तमान ताकत और अधिकार की स्थापना में बुनियादी महत्व रखा है।
आपकी टिप्पणी