रविवार 10 मई 2026 - 22:35
बहरैन के विद्वानों की गिरफ्तारियों के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है: यमनी विद्वान

यमन के विद्वानों की परिषद ने बहरैन के शासक नेतृत्व पर शिया विद्वानों की गिरफ्तारियों और ईरान से सहयोग के आरोप में नागरिकता वापस लेने की कड़ी निंदा की है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के विद्वानों की परिषद ने बहरैन के शासक नेतृत्व पर शिया विद्वानों की गिरफ्तारियों और ईरान से सहयोग के आरोप में नागरिकता वापस लेने की कड़ी निंदा की है।

यमनी विद्वानों के एक बयान में कहा गया है: बहरैन के विद्वानों और नागरिकों पर अत्याचार, ज़ुल्म, और गैर-कानूनी गिरफ्तारियाँ इस्लामी उम्माह के विद्वानों और स्वतंत्र लोगों की ओर से व्यावहारिक कार्रवाई की मांग करती हैं।

बयान में आगे कहा गया: लेबनान में हिज़्बुल्लाह की ओर से इजरायली सैनिकों को पहुँचाया गया नुकसान और उनकी प्रतिरोध, नेतन्याहू और उसकी पराजित सेना के सपनों को इंशल्लाह मिट्टी में मिलाकर रख देगी।

यमनी विद्वानों ने हिज़्बुल्लाह के मुजाहिदीन के समर्थन पर बल देते हुए लेबनानी विद्वानों के उस रुख की प्रशंसा की, जिसमें उन्होंने इज़रायली कब्जे के खिलाफ जेहादी रणनीति का समर्थन किया है।

बयान के अनुसार: फ़लस्तीनीयों की मदद करना इस्लामी देशों और सेनाओं पर, विशेष रूप से कब्जे वाले फ़लस्तीन के पड़ोसियों पर, एक शरई कर्तव्य है।

यमनी विद्वानों ने सऊदी सरकार के साथ विश्वासघाती समझौतों की निंदा करते हुए कहा कि वे यमन के संसाधनों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यमन की वर्तमान स्थिति, भविष्य और संसाधनों पर प्रभाव डालने वाले किसी भी विकल्प या कदम का विरोध करने पर बल दिया।

कार्यवाहक अदन सरकार और उसके गैर-कानूनी फैसलों की आलोचना करते हुए यमनी विद्वानों ने जनता से आग्रह किया कि वे वर्तमान युग के खतरों से सतर्क रहें और प्रतिरोध के नए दौर के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

गौरतलब है कि बहरैन के शासक नेतृत्व ने पिछले कुछ दिनों में 40 से अधिक शिया विद्वानों को झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया है। बहरैन के गृह मंत्रालय ने 69 व्यक्तियों और उनके परिवारों की नागरिकता वापस ले ली है, आरोप है कि उन्होंने ईरान के साथ सहानुभूति व्यक्त की और ईरान के कदमों की प्रशंसा की।

गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोपों में "ईरान के पासदारान-ए-इंक़िलाब (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के लिए जासूसी", "देशद्रोह", "ईरान के हमलों के वीडियो साझा करना", "ईरान के कदमों की प्रशंसा करना", और "हिंसा भड़काना" शामिल हैं।

कुछ गिरफ्तारियाँ विरोध प्रदर्शन या क्षेत्रीय स्थिति से संबंधित सोशल मीडिया पोस्टों के कारण भी हुई हैं। तीन दिन पहले बहरैन की शूरा परिषद ने तीन सदस्यों की सदस्यता भी इसलिए समाप्त कर दी क्योंकि उन्होंने "ईरान के साथ सुलह रखने" के आरोप में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कार्रवाइयों पर आपत्ति जताई थी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha