हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, इस्माइल बकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी अपने वक्तव्य में कहा,इज़राईली अधिकारियों द्वारा गाज़ा राहत काफिले के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की तस्वीरें अत्यंत दुखद और चौंकाने वाली हैं। इन तस्वीरों में एक इज़राइली मंत्री को हथकड़ी लगे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का अपमान करते हुए देखा गया जिनमें कई यूरोपीय नागरिक भी शामिल थे।
उन्होंने कहा,यह दृश्य इतिहास के उन काले दौरों की याद दिलाते हैं जब नाजी शासन ने लगातार अपराधों के बावजूद खुद को कानून से ऊपर समझना शुरू कर दिया था।
उनके अनुसार, "1930 के दशक में यूरोप ने मानवीय गरिमा के उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अवहेलनाओं पर चुप रहने की गलती की जिसके परिणाम बाद में पूरी दुनिया ने भुगते।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा,आज वास्तविक खतरा केवल इज़राईली अधिकारियों के विशिष्ट कदम नहीं हैं, बल्कि इन अपराधों पर वैश्विक चुप्पी और निष्क्रियता है, जिसने सियोनी कब्जे, नस्लीय भेदभाव और कथित नरसंहार जैसे कदमों को और अधिक बल दिया है।
आपकी टिप्पणी