गुरुवार 18 जून 2026 - 10:49
दक्षिणी लेबनान में इज़राईली सेना को बड़ा नुकसान , एक की मौत कई घायल

हौज़ा / इज़राईली स्रोतों के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के हमलों और दो अलग-अलग घटनाओं के परिणामस्वरूप इज़राइली सेना का एक सैनिक मारा गया, जबकि 11 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इज़राईली स्रोतों के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के हमलों और दो अलग-अलग घटनाओं के परिणामस्वरूप इज़राइली सेना का एक सैनिक मारा गया, जबकि 11 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिछले कुछ घंटों के दौरान दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के हमलों के परिणामस्वरूप इज़राइली सेना का एक सैनिक मारा गाया और 11 अन्य घायल हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, पहली घटना कल रात हुई, जब हिजबुल्लाह के एक विस्फोटक ड्रोन ने इज़राइली सैनिकों को निशाना बनाया। इस हमले में एक इज़राइली सैनिक मारा गाया, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

इज़राइली स्रोतों ने आगे बताया कि दूसरी घटना में दक्षिणी लेबनान में इज़राइली सैन्य दस्ते के रास्ते में लगाए गए एक सड़क किनारे बम के विस्फोट से चार सैनिक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

सियोनी मीडिया ने कुछ घंटे पहले दक्षिणी लेबनान में एक और सुरक्षा घटना की सूचना भी दी थी और कहा था कि यह घटना उन दो असामान्य सुरक्षा घटनाओं से अलग है, जो बुधवार सुबह और दोपहर के समय इस क्षेत्र में हुई थीं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha