शनिवार 27 जून 2026 - 03:33
कश्मीर घाटी में आशूरा के जुलूस: मीरगुंड बडगाम और गुलशन बाग श्रीनगर के जुलूसों में हजारों अज़ादारो की शिरकत

जम्मू-कश्मीर अंजुमन-ए-शरई शियान के तत्वावधान में आशूरा के दिन कश्मीर घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और धार्मिक उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आशूरा के दिन कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में अनेक ज़ुलजनाह जुलूस निकाले गए, जिनमें हजारों की संख्या में सय्यद उश शोहदा हज़रत इमाम हुसैन (अ) के अज़ादारो ने भाग लेकर इमाम हुसैन (अ) और कर्बला के शहीदों को पुर खुलूस अकीदत पेश की।

कश्मीर घाटी में आशूरा के जुलूस: मीरगुंड बडगाम और गुलशन बाग श्रीनगर के जुलूसों में हजारों अज़ादारो की शिरकत

आशूरा के दिन का सबसे बड़ा जुलूस अंजुमन-ए-शरई शियान के अध्यक्ष हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन आगा सय्यद हसन अल-मूसवी के नेतृत्व में इमामबाड़ा मीरगुंड, बडगाम से निकाला गया। यह अपने पारंपरिक मार्गों से होता हुआ स्वर्गीय हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन आगा सय्यद मुस्तफ़ा अल-मूसवी के निवास दारुल मुस्तफ़ा, बडगाम पर जाकर समाप्त हुआ।

इसी प्रकार आशूरा का दूसरा बड़ा ज़ुलजनाह जुलूस गुलशन बाग, मदीन साहिब, बोटा कदल, श्रीनगर से निकला और ख़ानकाह हज़रत मीर शम्सुद्दीन अराकी (र), जदीबल, श्रीनगर में जाकर समाप्त हुआ। इसमें अंजुमन-ए-शरई शियान के अध्यक्ष के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम सय्यद मुजतबा अब्बास अल-मूसवी अल-सफ़वी ने भाग लिया।

कश्मीर घाटी में आशूरा के जुलूस: मीरगुंड बडगाम और गुलशन बाग श्रीनगर के जुलूसों में हजारों अज़ादारो की शिरकत

आशूरा के इन जुलूसों में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं, बुज़ुर्गों और बच्चों सहित हजारों अज़ादारो ने अत्यंत अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में भाग लिया।

इस अवसर पर शहीद आगा सय्यद मोहम्मद हुसैन यादगार पार्क, बहिश्त-ए-ज़हरा, बडगाम में अंजुमन-ए-शरई शियान के अध्यक्ष आगा सय्यद हसन अल-मूसवी अल-सफ़वी की इमामत में जुमे की नमाज़ अदा की गई।

आशूरा के इस विशाल आयोजन को संबोधित करते हुए आगा सय्यद हसन अल-मूसवी ने कर्बला की घटना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद (स) के नवासे हज़रत इमाम हुसैन (अ), उनके वफ़ादार अहलेबैत और निष्ठावान साथियों का महान बलिदान वास्तव में सत्य, न्याय, उसूलो और मानवीय मूल्यों की अबदी जीत तथा अत्याचार, दमन, निरंकुशता और अहंकार की स्थायी पराजय की घोषणा है।

कश्मीर घाटी में आशूरा के जुलूस: मीरगुंड बडगाम और गुलशन बाग श्रीनगर के जुलूसों में हजारों अज़ादारो की शिरकत

उन्होंने कहा कि कर्बला की घटना ने जबरन और मौरूसी खिलाफ़त की नींव को हमेशा के लिए हिला दिया और इस महान संघर्ष के बाद किसी भी शासक में अहलेबैत से बैअत की मांग करने का साहस नहीं रहा।

इसी दौरान यह भी घोषणा की गई कि आगा सय्यद हसन मूसवी को इस्लामी क्रांति के शहीद नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनेई के ईरान में आयोजित होने वाले जनाज़े में भाग लेने के लिए आमंत्रण प्राप्त हुआ है। इस निमंत्रण को उनकी धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक सेवाओं के सम्मान तथा इस्लामी क्रांति के नेतृत्व के साथ उनके लंबे आध्यात्मिक संबंध का प्रतीक बताया गया। घोषणा के अनुसार, आगा सय्यद हसन मूसवी सफ़वी ईरान में आयोजित इन अंतिम रस्मों में प्रतिष्ठित उलेमा और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के साथ भाग लेंगे।

कश्मीर घाटी में आशूरा के जुलूस: मीरगुंड बडगाम और गुलशन बाग श्रीनगर के जुलूसों में हजारों अज़ादारो की शिरकत

इसके अतिरिक्त जिन अन्य स्थानों पर आशूरा के जुलूस निकाले गए, उनमें इमामबाड़ा मीरगुंड से इमामबाड़ा बडगाम, गुजरा बडगाम, छतरगाम चाडूरा, यारी सत्थरू, साया हामा, बाबापुरा मागाम, वत्ता मागाम बीरवाह, ऐच्छा हामा खाग, चाइरा गीवन, घोटीपुरा, तालापुरा, बोगाछल खानसाहिब, जहामा बडगाम, अतना, सोनापाह, हयातपुरा, दंदोसा मोहल्ला बटचक, इस्कंदरपुरा, बट्टापुरा खाग, याइल रावलपोरा बडगाम, सठसू कलाँ, सनज़ीपुरा, कीना हामा (तहसील चाडूरा), तौहीदिया स्कूल शालना, शिपपोरा मागाम, गुंडहसी बट श्रीनगर, गामदो गाड़ा खड्ड, इमामबाड़ा अंदरकोट, अंदखलू सोनावारी, लाला हाजी ओड़ीना, नौगाम पायीन, बड़ीपोरा सोनावारी, छाना मोहल्ला नौगाम बांदीपोरा, मल्हापोरा, दोसलीपोरा, पट्टन (बारामूला), सोनिम, कानलू, याल, खन्ना पीठ, ज़ाडी मोहल्ला, ओछलीपोरा, देवरा पट्टन, नूरखाह काज़ीपोरा, शाहदरा कमलकोट उड़ी (बारामूला), डब से ज़ियारतगाह हज़रत सैयद मोहम्मद दानियाल (र) डब गांदरबल, वखरून पुलवामा, पनीर जागीर त्राल (पुलवामा) तथा छत्रागुल अनंतनाग शामिल हैं।

कश्मीर घाटी में आशूरा के जुलूस: मीरगुंड बडगाम और गुलशन बाग श्रीनगर के जुलूसों में हजारों अज़ादारो की शिरकत

कश्मीर घाटी में आशूरा के जुलूस: मीरगुंड बडगाम और गुलशन बाग श्रीनगर के जुलूसों में हजारों अज़ादारो की शिरकत

कश्मीर घाटी में आशूरा के जुलूस: मीरगुंड बडगाम और गुलशन बाग श्रीनगर के जुलूसों में हजारों अज़ादारो की शिरकत

कश्मीर घाटी में आशूरा के जुलूस: मीरगुंड बडगाम और गुलशन बाग श्रीनगर के जुलूसों में हजारों अज़ादारो की शिरकत

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha