हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा आराफी ने अरबईन हुसैनी के अवसर पर एक संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरे के दौरान हज़रत इमाम हुसैन (अ) के ज़ाइरीन के साथ पैदल यात्रा में भाग लिया और रास्ते में कई ईरानी और इराकी मोकिब का दौरा करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की।
आयतुल्लाह आराफी ने इस अवसर पर इराक की जनता की ऐतिहासिक सेवाओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इराकी राष्ट्र ने अरबईन के विशाल समागम को सफल बनाने में आदर्श भूमिका निभाई है। उन्होंने विशेष रूप से इराकी कबीलों और बुजुर्गों की मेहमाननवाज़ी, त्याग और उदारता की प्रशंसा की और ज़ाइरीन की सेवा को सराहनीय बताया।
उन्होंने अरबईन के प्रबंधन में इराक की उच्च मरजईत, नजफ़ के हौज़ा ए इल्मिया के विद्वानों, मुबल्लेग़ीन और सरकारी अधिकारियों के मार्गदर्शन और प्रयासों की भी प्रशंसा की और कहा कि उनके संयुक्त प्रयासों ने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह आराफी इस दौरे के दौरान नजफ़ अशरफ़ में मराजे तथा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। वे इराकी कबीलों के नेताओं, बुजुर्गों, मद्दाहों और शायरों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए आयोजित एक समारोह में भी भाग लेंगे।
इसके अलावा, आयतुल्लाह आराफी कर्बला ए मोअल्ला में आयोजित "निदा अल-अक़्सा" सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे, जहाँ वे मुस्लिम उम्माह की एकता, फ़िलस्तीन की समर्थन और अरबाईन हुसैनी के वैश्विक संदेश पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
आपकी टिप्पणी