बुधवार 19 अगस्त 2026 - 17:35
यूएई ने ईरान के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियां निलंबित कीं

हौज़ा / संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय के अनुसार, क्षेत्रीय तनाव के मद्देनजर ईरान के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , यूएई के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि ईरान के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियां और वित्तीय लेन-देन अगले आदेश तक निलंबित रहेंगे।यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला मौजूदा क्षेत्रीय परिस्थितियों और बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है।

इससे पहले यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि कुछ घंटे पहले यूएई की ओर दागी गई मिसाइलें ईरान की तरफ से छोड़ी गई थीं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे निराधार बताया।

ईरान ने कहा है कि इस तरह के आरोप क्षेत्रीय देशों के बीच विश्वास कायम करने और अच्छे पड़ोसी संबंधों के सिद्धांतों के खिलाफ हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha