शुक्रवार 25 सितंबर 2026 - 10:27
ईरान के खिलाफ युद्ध अभियान के दौरान अमेरिकी नौसेना के 8 कर्मियों ने आत्महत्या किया

हौज़ा / अमेरिकी नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन के युद्ध समूह में शामिल 8 सैन्यकर्मियों ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों वाले मिशन के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अमेरिकी नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन के युद्ध समूह में शामिल 8 अमेरिकी नौसैनिकों ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों वाले मिशन के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया।

अमेरिकी नौसेना के कार्यवाहक मंत्री हांग काओ ने बताया कि ये 8 कर्मी विमानवाहक पोत, उसके हवाई दस्ते, सुरक्षा में तैनात युद्धपोतों और अब्राहम लिंकन के युद्ध समूह में शामिल अन्य इकाइयों से संबंधित थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मिशन के दौरान आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसी भी सैन्यकर्मी की मौत नहीं हुई।

बताया गया है कि इस मिशन में लगभग 6,000 से 7,000 सैन्यकर्मी शामिल थे और इस दौरान विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन को छह महीने से अधिक समय तक समुद्र में तैनात रखा गया।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha