गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 - 09:37
इज़राइलीयों ने वेस्ट बैंक में एक और मस्जिद को आग लगा दी

हौज़ा / ज़ायोनी बस्तियों में रहने वाले लोगों ने वेस्ट बैंक के एक गाँव पर हमला करके एक बार फिर मस्जिद को आग के हवाले कर दिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अल-जज़ीरा के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार बताया कि ज़ायोनी बस्तीवासियों ने रामल्लाह के पूर्व में स्थित मख़मास गाँव की एक मस्जिद को आग लगा दी।

यह पहली बार नहीं है, जब ज़ायोनी बस्तीवासियों ने इस तरह की निंदनीय और अमानवीय कार्रवाई की है। हाल ही में भी उन्होंने वेस्ट बैंक पर हमला करके इस क्षेत्र की दो मस्जिदों को आग लगा दी थी।

उन्होंने नेबलेस के दक्षिण में स्थित क़सरा क्षेत्र पर हमला करके एक मस्जिद को आग लगा दी और उसकी दीवारों पर मुसलमानों के ख़िलाफ़ नारे लिख दिए। इसी तरह, तुलकरम शहर के दक्षिण में स्थित कूर गाँव की एक अन्य मस्जिद को भी आग के हवाले कर दिया गया।

वेस्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों में सैन्य छापेमारी और गिरफ़्तारियाँ;इज़राइली सैनिकों ने छापेमारी करते हुए दाऊद मोहल्ले में एक मकान और दुकान की तलाशी ली। इस दौरान रिहा किए जा चुके दो फ़िलिस्तीनी क़ैदियों, अनस मालिक दाऊद और मुहम्मद सलामा, को गिरफ़्तार कर लिया गया। इसी बीच, शहर में बड़े पैमाने पर तलाशी और गिरफ़्तारी अभियान जारी रहा।

नाबलुस में भी अल-ऐन शरणार्थी शिविर, अल-मआजीन मोहल्ला, बुरक़ा और कफ़्र क़लील गाँवों तथा अल-जबल अश-शिमाली क्षेत्र को निशाना बनाकर छापेमारी की गई। गिरफ़्तार किए गए लोगों में वदीअ अबू ज़ंत, सुल्तान अल-हल्लाक़, बासिल सलाह, रुश्दी दग़लस और जिहाद यूसुफ़ अल-क़नी शामिल हैं।

इसी तरह, हेब्रोन के उत्तर में स्थित सईर क्षेत्र में सैनिकों ने एक मकान पर छापा मारकर फ़िलिस्तीनी बच्चे मुराद मुहम्मद अब्दुलक़ादिर हुसैन जरादात को गिरफ़्तार कर लिया।

इसके अतिरिक्त, रामल्लाह के उत्तर-पूर्व में स्थित सिलवाद, तुलकरम के उत्तर में स्थित अतील और जेनिन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बरतआ में भी छापेमारी की गई।

इस बीच, ज़ायोनी बस्तीवासियों ने मसाफ़िर यत्ता के अक़वावीस गाँव और नाबलुस के दक्षिण में स्थित अल-लबन अश-शर्क़िया गाँव में फ़िलिस्तीनियों के घरों पर हमला किया और उनकी संपत्तियों को नुक़सान पहुँचाया।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha