कर्बला शहर के हुसैनिया क्षेत्र में हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई।इस कार्यक्रम में पवित्र हौज़ा इल्मिया के विद्वानों के साथ प्रमुख सामाजिक हस्तियों और विभिन्न क़बीलों के शेख़ों ने भाग लिया। उनकी उपस्थिति हौज़ा इल्मिया और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक थी।इसके अलावा बड़ी संख्या में मोमिनीन और हुसैनी सेवा से जुड़े लोगों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने रास्ते की कठिनाइयों को सहन करते हुए इस आयोजन में भाग लिया, ताकि हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की संघर्षपूर्ण सीरत और उनके बताए मार्ग पर चलने के अपने संकल्प को दोहरा सकें।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha