۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
अफ्रीका

हौज़ा/माहे शाबान के आखिरी दिन और रमज़ानुल मुबारक की शुरुआत में बुर्किना फासो में शेख़ इब्राहिम नियास ग्रैंड प्राइज इंटरनेशनल कुरआन मेमोराइजेशन के विषय पर एक तिलावत और हिफ्ज़ कुरआन का प्रोग्राम आयोजित किया गया हैं, जिसमें मुकाबलों के बाद प्रमाण पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,माहे शाबान के आखिरी दिन और रमज़ानुल मुबारक की शुरुआत में बुर्किना फासो में शेख़ इब्राहिम नियास ग्रैंड प्राइज इंटरनेशनल कुरआन मेमोराइजेशन के विषय पर एक तिलावत और हिफ्ज़ कुरआन का प्रोग्राम आयोजित किया गया हैं, जिसमें मुकाबलों के बाद प्रमाण पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा यह प्रोग्राम राजधानी औगाडौगौ में पाठकों और संस्मरणकर्ताओं की उपस्थिति में शुरू हुआ


इस कुरआनी प्रतियोगिता में कई अफ्रीकी मुल्क जैसे नाइजीरिया, बुर्किना फासो, मिस्र और मराकिस के प्रतिभागी कुरआनी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, जिसे तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है:हिफज़ कुरआन,तिलवाते कुरआन,तजविदे कुरआन हैं।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि शेख़ इब्राहिम बिन अब्दुल्लाह नियास अफ्रीका में तिजनिया संप्रदाय के संस्थापकों में से एक थे,अफ्रीका के कई हिस्सों में विशेष रूप से पश्चिमी और उत्तरी भागों में इस संप्रदाय के अनुयायियों के बीच एक विशेष दर्जा हैं।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .