शनिवार 6 दिसंबर 2025 - 21:03

हौज़ा / सुल्तानपुर मनिहारपुर में कमेटी खादिमाने अबुल फ़ज्ल की ओर से बुधवार शाम मजलिस का आयोजन हुआ। मौलाना ने उम्मुल बनीन की खूबियों के बारे में लोगों को जानकारी दी बताया कि औरतों के लिए बीबी उम्मुल बनीन आदर्श हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,सुल्तानपुर मनिहारपुर में कमेटी खादिमाने अबुल फ़ज्ल की ओर से बुधवार शाम मजलिस का आयोजन हुआ। मौलाना ने उम्मुल बनीन की खूबियों के बारे में लोगों को जानकारी दी बताया कि औरतों के लिए बीबी उम्मुल बनीन आदर्श हैं।

हज़रत उम्मुल बनीन स.ल. के चरित्र से यह बात स्पष्ट होती है कि यदि एक माँ सच्ची नीयत, पवित्र सोच और उच्च उद्देश्य के साथ बच्चों की शिक्षा दे, तो वह न केवल अपने घर को, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के रास्ते भी रौशन कर देती है।

हज़रत उम्मुल बनीन स.ल. ने अपने बेटों के दिलों में यह बात मजबूती से बैठा दी कि,सत्य के लिए खड़े रहना सम्मान है।इमाम की वफादारी सबसे बड़ी सफलता है।धर्म के सिद्धांत जीवन की नींव हैं।सेवा और कुर्बानी ही जीवन का असली सौंदर्य है।

हज़रत उम्मुल बनीन स.ल. का चरित्र हमें यह बताता है कि माँ की शिक्षा का दायरा केवल घर तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह पूरी उम्मत के भविष्य पर प्रभाव डालती है। हज़रत उम्मुल बनीन स.ल. ने अपनी संतान को दुनियावी नहीं, बल्कि आसमानी उद्देश्य के लिए तैयार किया। इसी कारण उनका चरित्र आज भी जीवित है और हमेशा जीवित रहेगा।

मौलाना अतहर अब्बास मुजफ्फरनगर ने कहा कि पूरे अरब में उनके बाप दादा से ज्यादा बहादुर कोई और नहीं था। मजलिस के बाद अंजुमन हैदरिया ने नौहाख्वानी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में मोमिनीन उपस्थित हुए

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha