बुधवार 24 दिसंबर 2025 - 18:48
मादुरो ने अमेरिकी नाकेबंदी को लेकर वैश्विक बाजारों को चेतावनी दी

हौज़ा / वेनजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका की ओर से अपने देश पर लगाए गए नाकेबंदी के वैश्विक बाजारों और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं पर नकारात्मक प्रभाव के बारे में चेतावनी दी है। मादुरो ने यह संदेश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों और लैटिन अमेरिका व कैरेबियन के नेताओं को लिखे पत्र में दिया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,वेनजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका की ओर से अपने देश पर लगाए गए नाकेबंदी के वैश्विक बाजारों और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं पर नकारात्मक प्रभाव के बारे में चेतावनी दी है। मादुरो ने यह संदेश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों और लैटिन अमेरिका व कैरेबियन के नेताओं को लिखे पत्र में दिया हैं।

पत्र में मादुरो ने स्पष्ट किया कि वेनेजुएला शांति के प्रति प्रतिबद्ध है, लेकिन अपने संप्रभुता और भौगोलिक अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लिखा कि उनका देश अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, कानून के अनुसार करेगा और किसी भी आक्रमण या अवैध गतिविधि का सामना करने के लिए सक्षम है।

मादुरो ने विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र पर नाकेबंदी और समुद्री डकैती के प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षित किया। उनके अनुसार, यह कदम वेनेजुएला के तेल और ऊर्जा निर्यात को प्रभावित करेगा, जिससे वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ेगी। इसके साथ ही लैटिन अमेरिका और कैरेबियन के देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

उन्होंने शांति की दिशा में वेनेजुएला के प्रयासों पर जोर दिया, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि देश अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए हर स्थिति में तैयार है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की नीतियों और नाकेबंदी के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में असर पड़ सकता है और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मादुरो की यह चेतावनी क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के मुद्दों पर नई बहस पैदा कर सकती है। इस तरह मादुरो ने अमेरिका की नीतियों की आलोचना करते हुए वेनेजुएला के अधिकारों और वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha