सोमवार 2 फ़रवरी 2026 - 15:49
लेबनान पर इज़राइल के हमले स्पष्ट युद्ध और अपराध हैं

हौज़ा / ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा कि इज़राइल के लेबनान पर वायु हमले विशेषकर दक्षिणी क्षेत्रों और आवासीय इलाक़ों में और नागरिक बुनियादी ढांचे की क्षति स्पष्ट युद्ध अपराध का उदाहरण है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा कि इज़राइल के लेबनान पर वायु हमले विशेषकर दक्षिणी क्षेत्रों और आवासीय इलाक़ों में और नागरिक बुनियादी ढांचे की क्षति स्पष्ट युद्ध अपराध का उदाहरण है।

उन्होंने इज़राइल की सैन्य अतिक्रमण को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन करार दिया और युद्ध रोकने के लिए जिम्मेदार पक्षों की सीधी ज़िम्मेदारी पर ज़ोर दिया।

बक़ाई ने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की,लेबनान की जनता और सरकार के साथ एकजुटता जताई और इज़राइल के अपराधों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की त्वरित कार्रवाई की मांग की हैं।

उन्होंने पिछले 15 महीनों में युद्धविराम समझौते के लगातार उल्लंघन का हवाला देते हुए इसके कानूनी और राजनीतिक जिम्मेदारों की जवाबदेही पर बल दिया और संयुक्त राष्ट्र विशेषकर सुरक्षा परिषद से तत्काल हस्तक्षेप कर इज़राइल को अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराने की अपील की हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha