हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका द्वारा ईरानी नौसेना की दना जहाज़ पर किए गए हमले को कायराना और युद्ध अपराध का सच्चा उदाहरण बताया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा:नौ सैनिक जहाज़ दना के वीर योद्धा मातृभूमि लौट आए हैं। जनता का जोश और भावनाएँ हमारे शहीदों के जहाज़ को वीरता और सम्मान के किनारे तक पहुँचा देंगी।
उन्होंने कहा कि अमेरिका का दना जहाज़ पर हमला बहुत ही कायराना निर्दयतापूर् और युद्ध के मूल नियमों का खुला उल्लंघन है यह मिसाल “युद्ध अपराध” की एक वास्तविक उदाहरण है।
बकाई ने इस भयानक अपराध के आदेश देने और उसे अंजाम देने वालों के नाम इतिहास में अन्य अपराधियों के साथ दर्ज हो गए हैं।
उन्होंने आगे कहा:हम दना जहाज़ के १०४ वीर शहीदों को सलाम करते हैं चाहे उनके पवित्र शव आज जनता की बाँहों में हों या समुद्र में अमर हो गए हों और घायल सैनिकों के लिए जल्द स्वास्थ्य लाभ की दुआ करते हैं।
प्रवक्ता ने अंत में कहा,हमें ईरान की भूमि के बहादुर रक्षक सेना और रक्षा बल पर गर्व है, और हम उनके मज़बूत हाथों को प्रेमपूर्वक चूमते हैं।
आपकी टिप्पणी