मंगलवार 3 फ़रवरी 2026 - 17:29
ईरान के समर्थन में तुर्की के कई शहरो में रौली

हौज़ा /अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान के खिलाफ हाल के दिनों में दी गई धमकियों के बीच, विश्व के कई देशों में ईरान के समर्थन में जनभावनाएँ सामने आ रही हैं। इसी क्रम में तुर्की के लोगों ने भी ईरान के पक्ष में सड़कों पर उतरकर अपना विरोध और समर्थन दर्ज कराया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान के खिलाफ हाल के दिनों में दी गई धमकियों के बीच, विश्व के कई देशों में ईरान के समर्थन में जनभावनाएँ सामने आ रही हैं। इसी क्रम में तुर्की के लोगों ने भी ईरान के पक्ष में सड़कों पर उतरकर अपना विरोध और समर्थन दर्ज कराया।

इज़रायल की नीतियों की कड़ी आलोचना रविवार को तुर्की के नागरिकों ने इस्तांबुल स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के सामने एकत्र होकर ईरान के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इज़रायल की नीतियों की कड़ी आलोचना की और ईरान के खिलाफ किसी भी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई का विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में ईरान के सुप्रीम लीडर की तस्वीरें भी थी ,प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ईरान के राष्ट्रीय ध्वज लहराए और ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की तस्वीरें अपने हाथों में उठाईं। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरों को आग के हवाले कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की से पहले इराक़ जैसे देशों में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन आयोजित किए जा चुके हैं। इराक़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिज़्बुल्लाह इराक के कार्यालयों में जाकर अपने नाम दर्ज कराए और ईरान के समर्थन के लिए तैयार रहने की घोषणा की।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha