बुधवार 11 फ़रवरी 2026 - 11:51
अबुजा में ईरानी दूतावास में जश्न-ए-इंक़ेलाब में शेख़ ज़कज़ाकी की शिरकत +फोटो

हौज़ा / नाइजीरिया में इस्लामी तहरीक के रहनुमा शेख इब्राहीम ज़कज़ाकी ने सोमवार को अबुजा में इस्लामी जम्हूरिया ईरान के दूतावास में मनाई गई इंक़िलाब-ए-इस्लामी ईरान की 47वीं सालगिरह की तकरीब में शिरकत की।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , नाइजीरिया में इस्लामी तहरीक के लीडर शेख इब्राहीम ज़कज़ाकी ने सोमवार के दिन अबुजा में ईरानी दूतावास में आयोजित 47वीं सालगिरह की तकरीब में हिस्सा लिया।

यह तकरीब ईरानी दूतावास के सांस्कृतिक विभाग की तरफ से आयोजित की गई थी। इस मौके पर इंक़िलाब-ए-इस्लामी की कामयाबी और उसके असरात पर रोशनी डाली गई। अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने इसमें शिरकत की।

तकरीब में ईरान और नाइजीरिया के दरमियान दोस्ताना ताल्लुकात, इस्लामी बेदारी और उम्मत-ए-मुस्लिमह के इत्तेहाद पर भी ज़ोर दिया गया। शिरकत करने वालों ने इंक़िलाब-ए-इस्लामी को इस्तिक़ामत और आज़ादी की निशानी करार दिया हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha