मंगलवार 17 फ़रवरी 2026 - 12:30
ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता, आज 17 फरवरी को जिनेवा में

हौज़ा / आज 17 फरवरी को ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता जिनेवा स्थित ओमानी दूतावास में होगी।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , इस्लामी गणराज्य ईरान की वार्ता टीम रविवार 16 फरवरी की शाम को परमाणु वार्ता के दूसरे दौर में भाग लेने के लिए तेहरान से स्विट्जरलैंड पहुंच गई है।

ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता का यह दौर भी ओमान के विदेश मंत्री की मध्यस्थता से होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराकची के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत ऐसे समय में होगी जब दोनों पक्षों ने मस्कत में हुए पहले दौर की वार्ता को सकारात्मक बताया था।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल के जिनेवा रवाना होने से पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने 'इरना' को बताया कि तेहरान वार्ता को कम से कम समय में तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का इच्छुक है और इस उद्देश्य के लिए वह एक पूर्ण राजनीतिक, तकनीकी, कानूनी और आर्थिक टीम के साथ जिनेवा में मौजूद है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha