रविवार 8 मार्च 2026 - 12:37
युद्ध जारी रहने पर तेल बेचने का कोई रास्ता नहीं बचेगा और न ही उसके उत्पादन की क्षमता

हौज़ा / क़ालीबाफ ने कहा कि युद्ध जारी रहने पर तेल बेचने का कोई रास्ता नहीं बचेगा और न ही उसके उत्पादन की क्षमता। उन्होंने कहा न केवल अमेरिका के हित, बल्कि क्षेत्र और दुनिया के देशों के हितों को भी नेतन्याहू के भ्रम की बलि चढ़ाया जा रहा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर युद्ध जारी रहने की स्थिति में तेल की बिक्री और उत्पादन पर पड़ने वाले संकट के बारे में चेतावनी दी।

ईरानी संसद के अध्यक्ष की चेतावनी का पाठ इस प्रकार है:

ट्रम्प कहता था कि तेल की कीमत बहुत ऊपर नहीं जाएगी; अब जब वह ऊपर चली गई है, तो वे कह रहे हैं कि जल्द ही इसमें सुधार हो जाएगा! अगर युद्ध इसी तरह जारी रहा, तो न तो तेल बेचने का कोई रास्ता बचेगा और न ही उसके उत्पादन की कोई क्षमता।

न केवल अमेरिका के हित, बल्कि क्षेत्र और दुनिया के देशों के हितों को भी नेतन्याहू के भ्रम की बलि चढ़ाया जा रहा है।

युद्ध जारी रहने पर तेल बेचने का कोई रास्ता नहीं बचेगा और न ही उसके उत्पादन की क्षमता

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha