बुधवार 25 मार्च 2026 - 20:42
अमेरिका, ईरान के खिलाफ युद्ध को सही ठहराने के लिए जनमत को भटकाने का प्रयास कर रहा है

हौज़ा / ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहां,अमेरिकी अधिकारी सक्रिय रूप से जनमत को भटकाने और मीडिया में हेराफेरी करने का प्रयास कर रहा हैं ताकि वे ईरान के खिलाफ अपने अवैध युद्ध को सही ठहरा सकें और अपने अपराधों को सफेद कर सकें।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहां,अमेरिकी अधिकारी सक्रिय रूप से जनमत को भटकाने और मीडिया में हेराफेरी करने का प्रयास कर रहा हैं ताकि वे ईरान के खिलाफ अपने अवैध युद्ध को सही ठहरा सकें और अपने अपराधों को सफेद कर सकें।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर डॉक्यूमेंट्री वह युद्ध जो आप नहीं देखते" का पोस्टर जारी करते हुए लिखा:

वह युद्ध जो आप नहीं देखते:

यह वह फिल्म है जिसे आपको इन दिनों देखना चाहिए; ऐसे समय में जब अमेरिकी अधिकारी सक्रिय रूप से जनमत को भटकाने और मीडिया में हेराफेरी करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे ईरान के खिलाफ अपने अवैध युद्ध को सही ठहरा सकें और अपने अपराधों को सफेद कर सकें।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे इस फिल्म के कुछ अंश इस प्रकार उद्धृत किए हैं:

हम पत्रकारों में इतनी हिम्मत होनी चाहिए कि हम उन लोगों के साथ सहयोग करने से इनकार करें जो हमें दूसरे देशों में अपने आखिरी खूनी साहसिक कार्य को बेचना चाहते हैं। यानी हमेशा आधिकारिक कहानी को चुनौती दें, चाहे वह कितनी भी देशभक्तिपूर्ण क्यों न लगे, चाहे वह कितनी भी आकर्षक और लुभावनी क्यों न हो।

क्योंकि प्रचार (प्रोपेगंडा) हम मीडिया पर निर्भर है ताकि वह अपने धोखे को दूर के दुश्मन पर नहीं, बल्कि सीधे आपके घरों में आप तक पहुंचा सके।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha