शनिवार 28 मार्च 2026 - 15:10
अमेरिका और इज़राईली शासन के आक्रमण के खिलाफ ईरान की प्रतिक्रिया का ओमान ने किया समर्थन

हौज़ा / ओमान के विदेश मंत्री ने ईरान द्वारा क्षेत्र में अमेरिकी अड्डों को निशाना बनाने वाली कार्रवाई को वाशिंगटन और तेल अवीव के आक्रमण के खिलाफ एक तार्किक प्रतिक्रिया बताया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट में लिखा: ओमान खाड़ी के छह देशों में से एकमात्र ऐसा देश है, जिसने इस सप्ताह जारी किए गए उस संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, जिसमें ईरान और उसके सहयोगियों के हमलों की निंदा की गई थी।

इस रिपोर्ट के अनुसार, ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बूसैदी ने ईरान द्वारा दुबई, मनामा और दोहा जैसे शहरों पर किए गए हमलों को अमेरिका और सियोनी शासन की बमबारी के जवाब में "एकमात्र तार्किक विकल्प" करार दिया।

अमेरिका और सियोनी शासन ने 28 फरवरी, 2026 को ईरान की धरती पर आक्रमण करके, इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों तथा नागरिकों को शहीद कर दिया था। अमेरिका द्वारा मिनाब स्कूल पर की गई बमबारी में 170 से अधिक छात्र भी शहीद हो गए थी।

ईरान ने आत्मरक्षा के अपने वैध अधिकार के तहत, कब्जे वाले क्षेत्रों और क्षेत्र में अमेरिकी अड्डों को निशाना बनाया और तेल अवीव और वाशिंगटन से संबद्ध जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने से रोक दिया।

इराक और लेबनान के प्रतिरोध समूहों ने ईरान के समर्थन में सियोनी दुश्मन और आपराधिक अमेरिका के आक्रमण का मुकाबला किया। इससे पहले, यमन के प्रतिरोध ने घोषणा की थी कि वह उचित समय पर इस अभियान में शामिल होगा।

पश्चिम एशिया क्षेत्र में युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों के गुजरने पर प्रतिबंध ने दुनिया में ऊर्जा संकट को और बढ़ा दिया है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha