हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेज़ ने लेबनान पर इज़राइली हमलों का जिक्र करते हुए देश की स्थिति को अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने बमबारी रोकने की मांग की है।
विदेश मंत्री अल्बारेज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि इज़राइली हमलों की चपेट में आया लेबनान की स्थिति अस्वीकार्य है।
अल्बारेज़ ने आगे कहा,लेबनान की दुखद स्थिति अस्वीकार्य है। लेबनान के लोग उस युद्ध के शिकार बन गए हैं जो उनका अपना युद्ध नहीं है। इज़राइल को बमबारी रोकनी चाहिए और हिजबुल्लाह को भी मिसाइलें दागना बंद करनी चाहिए।
लेबनान सरकार के प्रति स्पेन के समर्थन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा,हम लेबनान सरकार का समर्थन करते हैं। यह सरकार अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता अत्यंत महत्वपूर्ण है। लेबनान के सशस्त्र बलों को यह सुनिश्चित करने में सक्षम होना चाहिए कि राज्य के पास शक्ति के प्रयोग का एकाधिकार हो।
अल्बारेज़ ने यह भी चेतावनी दी कि जारी युद्ध से किसी को सुरक्षा नहीं मिलेगी, बल्कि इससे केवल और अधिक हिंसा और पीड़ा पैदा होगी।
उन्होंने जोर देकर कहा,स्पेन लेबनान और क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के भविष्य के लिए वार्ता और संवाद के अपने प्रयास जारी रखेगा।
स्पेन के विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले भी कहा था,लेबनान में अस्पतालों पर इज़राइली हमले, जैसा कि गाजा में हुआ था, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का स्पष्ट और अस्वीकार्य उल्लंघन है, और इसकी जांच की जानी चाहिए।
आपकी टिप्पणी