बुधवार 22 अप्रैल 2026 - 16:31
अमेरिका का धोखा बेनक़ाब, वार्ता टीम दुश्मन की ज़्यादतियों के सामने डटी रहे

हौज़ा / जामिया ए मुदर्रेसीन हौज़ा ए इल्मिया ने अपने एक महत्वपूर्ण बयान में अमेरिका की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि धोखेबाज़ी और फरेब उसकी स्वभाव का हिस्सा है, इसलिए ईरान की वार्ता टीम दुश्मन की ज़्यादतियों के सामने पूरी ताकत और दृढ़ता के साथ डटी रहे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,जामिया ए मुदर्रेसीन हौज़ा ए इल्मिया क़ुम ने अपने एक महत्वपूर्ण बयान में अमेरिका पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि धोखेबाज़ी और फरेब उसकी स्वभाव का हिस्सा है, इसलिए ईरान की वार्ता टीम दुश्मन की ज़्यादतियों के सामने पूरी ताकत और दृढ़ता के साथ डटी रहे।

बयान में कहा गया है कि पिछले पचास दिनों से अमेरिका और सियोनी गठबंधन की ओर से ईरान के खिलाफ आक्रामकता जारी है, हालाँकि ईरानी क़ौम (जनता), नेतृत्व और सशस्त्र बलों की दृढ़ता ने दुश्मन को कमजोर और बेबस कर दिया है।

बयान में ईरानी जनता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा गया कि क़ौम ने मैदान-ए-अमल में साबित कर दिया है, और एकता व संघर्ष की मिसाल कायम की है। जामेअ मुदर्रेसीन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जंग के मैदान, जनता और कूटनीति के बीच मजबूत संबंध इस समय अपनी बेहतरीन स्थिति में है और इसे हर हाल में बरकरार रखा जाना चाहिए।

संस्था ने वार्ता टीम को निर्देश दिया कि वह जनता के समर्थन के साथ देश के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत और सम्मानित तरीके से आगे बढ़े और दुश्मन के दबाव या धमकियों के सामने किसी भी तरह की कमज़ोरी न दिखाए।

बयान में आगे कहा गया कि अमेरिका का इतिहास धोखे से भरा हुआ है, इसलिए कूटनीतिक क्षेत्र में पूरी सतर्कता और बसीरत के साथ काम करना अनिवार्य है। साथ ही इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि राष्ट्रीय एकता और संघर्ष को और मजबूत बनाया जाए ताकि दुश्मन की साज़िशों को नाकाम किया जा सके।

अंत में जामेअ ए मुदर्रेसीन ने आशा जताई कि ईरानी क़ौम ईश्वरीय मदद और रहबरे मुअज़्ज़म के मार्गदर्शन में जल्द ही एक बड़ी सफलता हासिल करेगी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha