रविवार 26 अप्रैल 2026 - 11:24
साल की शुरुआत से 10 से अधिक इज़राइली सैनिकों ने आत्महत्या की

हौज़ा / इस वर्ष की शुरुआत से अब तक 10 से अधिक इज़राइली सैनिकों ने आत्महत्या की है। अंतरराष्ट्रीय समूह के अनुसार, 'हारेत्ज़' नामक हिब्रू अखबार ने बताया कि अकेले इस महीने में 6 सैनिकों ने आत्महत्या की हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक हिब्रू अखबार ने बताया है कि इस वर्ष की शुरुआत से अब तक 10 से अधिक इज़राइली सैनिकों ने आत्महत्या की है। फ़ार्स समाचार एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय समूह के अनुसार, 'हारेत्ज़' नामक हिब्रू अखबार ने बताया कि अकेले इसी महीने 6 सैनिकों ने आत्महत्या की।

अखबार ने यह भी बताया कि ईरान के खिलाफ जंग की वजह से लाखों इज़राइलियों में गंभीर मानसिक समस्याएं पैदा हो गई हैं। हर पांच इज़राइलियों में से एक व्यक्ति में पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) के लक्षण दिख रहा हैं।

7 प्रतिशत आबादी ओसीडी (जुनूनी बाध्यता विकार) से पीड़ित है, और अवसाद, चिंता तथा नशे के मामलों में भारी वृद्धि देखी गई है। अखबार ने लिखा कि जंग ने इज़राइलियों को मानसिक रूप से सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।

और कब्जे वाले इलाकों में मानसिक स्वास्थ्य संगठनों के गठबंधन ने चेतावनी दी है कि 'मनोवैज्ञानिक सुनामी' अभी आनी बाकी है। साथ ही, इस माहौल में बढ़ने वाली आने वाली पीढ़ियों को भारी मानसिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha