शुक्रवार 1 मई 2026 - 11:10
ईरान के खिलाफ युद्ध की लागत का उपयोग 87 मिलियन लोगों को बचाने और मदद करने के लिए किया जा सकता है

हौज़ा / संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव ने कहा, पेंटागन ने ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए जो लागत वहन की है, वह इस संगठन (संयुक्त राष्ट्र) की वर्ष 2026 में 87 मिलियन से अधिक लोगों को जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने की पूरी ज़रूरत को पूरा कर सकती है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव ने कहा, पेंटागन ने ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए जो लागत वहन की है, वह इस संगठन (संयुक्त राष्ट्र) की वर्ष 2026 में 87 मिलियन से अधिक लोगों को जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने की पूरी ज़रूरत को पूरा कर सकती है।

संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव ने कहा है कि पेंटागन अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध पर जितना खर्च किया है, उतने पैसे से साल 2026 में 8.7 करोड़ लोगों को जीवनरक्षक सहायता दी जा सकती है।

फिलहाल दुनिया में 30 करोड़ (300 मिलियन) से अधिक लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत है, लेकिन अमेरिका व अन्य देशों के बजट घटने से UN को मजबूरन इनमें से सिर्फ 8.7 करोड़ लोगों को प्राथमिकता देनी पड़ी है।

अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, पश्चिमी एशिया में युद्ध पर अब तक 25 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं। जबकि UN के मानवीय मामलों के कार्यालय (OCHA) ने इस साल 23 अरब डॉलर की मदद की मांग की है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha