हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , यमनी प्रतिरोध आंदोलन अंसारुल्लाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हुर्मुज़ स्ट्रेट से संबंधित ईरान की ओर से टैक्स लगाने के प्रस्ताव पर सऊदी अरब के दोहरे रुख की कड़ी आलोचना की है।
विवरण के अनुसार, अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य मोहम्मद अल-फ़र्राह ने सऊदी सरकार के रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रियाज़ खुद काबा पर टोल टैक्स और फीस लगाता है, लेकिन ईरान से मांग करता है कि वहहुर्मुज़ स्ट्रेट पर किसी भी प्रकार का टैक्स लागू न करें।
मोहम्मद अल-फ़र्राह ने कहा कि सऊदी अरब का यह व्यवहार स्पष्ट रूप से दोहरे मानदंड और पाखंडी नीति को दर्शाता है, क्योंकि वह एक ओर धार्मिक स्थलों पर वित्तीय बोझ डालता है और दूसरी ओर वैश्विक व्यापारिक गुज़रगाह के संबंध में ईरान के संप्रभु अधिकार को मान्यता देने से इनकार करता है।
उन्होंने आगे कहा कि हुर्मुज़ स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के संदर्भ में ईरान का फैसला उसके राष्ट्रीय हितों और क्षेत्रीय सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए, जबकि सऊदी अरब इस मुद्दे पर न्याय पर आधारित रुख अपनाने के बजाय राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दे रहा है।
आपकी टिप्पणी