हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा है कि जिसने भी ईरान के रक्षा के अधिकार की अनदेखी की, उसने दुश्मन की सेवा की।
अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने बल देकर कहा है कि अमेरिका और इस्राईल के हमलों के मुक़ाबले में मुसलमानों का धार्मिक दायित्व समान दृष्टिकोण अपनाना है। उन्होंने कहा कि इस ख़तरे ने समस्त इस्लामी उम्मत को लक्ष्य बनाया है।
उन्होंने इसी प्रकार हालिया परिवर्तनों की ओर संकेत किया और कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान का दृष्टिकोण रक्षात्मक है और इस समय तेहरान दुश्मनों के मुकाबले में अपनी और इस्लामी उम्मत के भविष्य की रक्षा कर रहा है।
अब्दुस्सलाम ने कहा कि कमांडरों सहित वरिष्ठ नेताओं की हत्या ने ईरान को जवाब देने पर बाध्य कर दिया है।उन्होंने कहा कि हर वह बात दुश्मनों की सेवा है जिसमें ईरान के रक्षा के अधिकार की अनदेखी की गयी हो और उसका लक्ष्य उम्मत ए इस्लामा के मध्य फूट डालना है।
इस यमनी अधिकारी ने अंत में ईरान और लेबनान के खिलाफ जंग के बंद होने और इस्लामी उम्मत के हितों की सुरक्षा पर बल दिया। इसी प्रकार इस यमनी अधिकारी ने क्षेत्र की छावनियों व संभावनाओं के ईरान पर हमले के लिए प्रयोग को बंद किये जाने पर बल दिया
आपकी टिप्पणी