हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान के सुप्रीम कोर्ट के उप प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन अली सैफी आमोली ने 'रमज़ान के युद्ध' में अमीरात (संयुक्त अरब अमीरात) सरकार के कुछ रुख और कदमों का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने इस इस्लामिक देश के शासकों के दोहरे व्यवहार को इस्लामी आत्मा और मुसलमानों की पहचान के खिलाफ बताया है।
सुप्रीम कोर्ट के उप प्रमुख के संदेश का पाठ इस प्रकार है:
अमीरात के शासकों से मेरा सवाल यह है:
क्या आप इज़राइली सरकार को ज़ालिम मानते हैं या नहीं?
क्या आप फ़िलस्तीनी जनता के खिलाफ उनके ज़ुल्म और अपराधों का इनकार करते हैं?
रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि) ने फ़रमाया है,जो व्यक्ति यह जानते हुए कि कोई व्यक्ति ज़ालिम है, फिर भी उसका साथ दे, तो वह इस्लाम से बाहर हो जाता है।

आपकी टिप्पणी