बुधवार 6 मई 2026 - 18:38
ईरान के साथ टकराव को लेकर ट्रंप के पक्ष में कोई नहीं हैः न्यूयॉर्क टाइम्स

हौज़ा / न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक लेख में लिखा है कि समय की पाबंदी के कारण ट्रंप को ईरान के साथ टकराव में कोई फायदा नहीं हुआ है इस वजह से अब ईरान के साथ टकराव को लेकर ट्रंप के पक्ष में कोई नहीं है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अंतरराष्ट्रीय समूह की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क टाइम्स ने ईरान पर सैन्य और आर्थिक दबाव बनाने की ट्रंप की रणनीति का जिक्र करते हुए लिखा,अमेरिकी राष्ट्रपति स्पष्ट रूप से युद्ध समाप्त करना चाहते हैं और ऐसे साधन या उपकरण की तलाश में हैं जो उनके लिए चमत्कार कर दे, लेकिन उनके लिए ऐसा कोई चमत्कारी विकल्प मौजूद नहीं है।

इस अखबार ने विशेषज्ञों और विश्लेषकों के हवाले से लिखा: ट्रंप का यह विश्वास कि अधिक गंभीर आर्थिक और सैन्य दबाव ईरान को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर सकता है, गहराई से एक अपूर्ण विश्वास है।

इस अखबार ने इस तथ्य का हवाला देते हुए कि ईरान पर दबाव बनाने का समय ट्रंप प्रशासन के पक्ष में नहीं है, अन्य विशेषज्ञों के हवाले से लिखा कि ऐसा लगता है कि ट्रंप ने ईरान को अच्छी तरह से नहीं समझा है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha