हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक न्यूज़ एजेंसी' के हवाले से है जिसमें कहा गया है कि पोप लियो चौदहवें ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कठोर बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कर दिया है कि वे किसी दबाव में नहीं आएंगे और इंजील की शिक्षाओं के अनुसार युद्ध के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, अल्जीरिया की यात्रा के दौरान विमान में पत्रकारों से बातचीत में पोप ने कहा:मुझे अमेरिकी सरकार या उसके प्रमुख डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से कोई डर नहीं है। मैं इंजील की बात करता हूं और पूरी ताकत के साथ युद्ध के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहूंगा।
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर दुनिया भर में चिंता है। विश्लेषकों के अनुसार, पोप का यह रुख दिखाता है कि वे राजनीतिक टकराव से बचते हुए नैतिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को प्राथमिकता दे रहे हैं।
आपकी टिप्पणी