शनिवार 23 मई 2026 - 17:49
अमेरिका मुसलसल वादाखिलाफी कर रहा हैं / इराकी ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से बातचीत की

हौज़ा / ईरान के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को अवगत कराया कि अमेरिका की दुर्भावना और वादाखिलाफी ही पाकिस्तान की मध्यस्थता में होने वाली वार्ता में बाधा का वास्तविक कारण है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरक़्ची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ टेलीफोनिक वार्ता के दौरान ईरान पर थोपे गए युद्ध को समाप्त करने के लिए जारी कूटनीतिक प्रक्रिया और पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका के साथ होने वाली वार्ता में आने वाली बाधाओं पर चर्चा की।

विदेश मंत्री ने कूटनीतिक प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति का रेखांकन करते हुए स्पष्ट किया कि अमेरिका की निरंतर दुर्भावना, कूटनीतिक वादों से बार-बार विमुखता, ईरान के खिलाफ सैन्य आक्रामकता, विरोधाभासी रुख और अत्यधिक मांगें वे कारक हैं जो पाकिस्तान की मध्यस्थता में होने वाली वार्ता को नष्ट कर रहा हैं।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान अमेरिका पर गहरे अविश्वास के बावजूद, इस कूटनीतिक प्रक्रिया में अत्यंत जिम्मेदाराना अंदाज और पूरी गंभीरता के साथ भाग ले रहा है और एक उचित एवं निष्पक्ष परिणाम तक पहुँचने का प्रयास कर रहा है।

इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ बल के प्रयोग को अस्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की आवश्यकता पर जोर दिया और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की स्थापना के लिए कूटनीतिक मार्ग अपनाना अनिवार्य बताया।

इस वार्ता में दोनों नेताओं ने न्यूयॉर्क में जारी परमाणु अप्रसार संधि की समीक्षा बैठक से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha