शनिवार 23 मई 2026 - 23:00
अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के मिनाब स्कूल पर बमबारी का मामला उठा / ज़िम्मेदारी स्वीकार करने की मांग की

हौज़ा / अमेरिकी कांग्रेस के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि ने मिनाब स्कूल पर हमले में वॉशिंगटन द्वारा जिम्मेदारी स्वीकार करने की मांग की है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान के मिनाब स्थित 'शजराए तैय्यबा' स्कूल पर अमेरिकी मिसाइल हमले को दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने अभी तक इस हमले की औपचारिक जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।

एक रिपोर्टों के अनुसार इस हमले में 170 से अधिक लोग शहीद हो गए थे, जिनमें अधिकांश छात्र थे। इस मुद्दे पर कुछ अमेरिकी विधायकों ने कड़ी आलोचना की है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवा समिति की बैठक में वरिष्ठ डेमोक्रेट प्रतिनिधि एडम स्मिथ ने अमेरिकी आतंकवादी सेनाकोम के कमांडर रियर एडमिरल ब्रैड कूपर पर इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए दबाव डाला।

स्मिथ ने कहा,मिनाब की बालिका स्कूल पर बमबारी को लगभग 80 दिन बीत चुके हैं और यह लगभग स्पष्ट हो चुका है कि वहाँ क्या हुआ था। इस अमेरिकी प्रतिनिधि ने कूपर से पूछा,क्या आप अब यह स्वीकार कर सकते हैं कि यह गलती हुई थी और हम इसके लिए जिम्मेदार थे?

इस बीच रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने मिनाब बालिका स्कूल पर हमले की प्रतिक्रिया में अमेरिका पर 'निर्दयता, निंदकवाद और अमानवीयता' का आरोप लगाया। साथ ही इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस 'नरसंहार' के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha