शुक्रवार 19 जून 2026 - 11:22
स्विट्ज़रलैंड में ईरान अमेरिका वार्ता के लिए अंतिम स्थल तय

हौज़ा / स्विट्ज़रलैंड के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता आज शुक्रवार को स्विस पर्वतीय स्थल बर्गनस्टॉक में होगी जिसमें कई मध्यस्थ देश भी भाग लेंगे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , स्विट्ज़रलैंड के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता कल स्विट्ज़रलैंड के पर्वतीय मनोरंजन स्थल बर्गनस्टॉक में आयोजित की जाएगी।

स्विस विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि मौजूदा स्थिति के अनुसार योजना यह है कि अमेरिका और ईरान, पाकिस्तान और कतर सहित अन्य मध्यस्थ और संबंधित देशों के साथ मिलकर कल बर्गनस्टॉक में बैठक करेंगे, ताकि समझौते के कार्यान्वयन से संबंधित प्रारंभिक वार्ता की जा सके।

बयान में आगे कहा गया है कि बैठक के शेड्यूल या विस्तृत एजेंडे के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब ईरान की ओर से कहा गया था कि स्विट्ज़रलैंड में समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कोई सीधा समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा, और यह कि ये हस्ताक्षर राष्ट्रपति ट्रम्प और राष्ट्रपति पिजेश्कियान द्वारा किए जाएंगे।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha