हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,समाचार सूत्रों के अनुसार, यमन से सऊदी अरब के अब्हा हवाई अड्डे की दिशा में कम से कम छह मिसाइलें दागी गई हैं। इस हमले में किंग खालिद एयरबेस को निशाना बनाने का दावा किया गया है।
इस बीच, सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत असीर के विभिन्न क्षेत्रों में कई विस्फोटों की आवाज़ें सुने जाने की भी खबरें सामने आई हैं असीर प्रांत यमन की सीमा के निकट स्थित है।
एक प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, यमन से दागी गई कम से कम एक मिसाइल सऊदी अरब के अब्हा शहर के निकट स्थित किंग खालिद वायुसेना अड्डे (King Khalid Air Base) पर जाकर गिरी। हालांकि, इस हमले से हुए संभावित नुकसान या हताहतों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कुछ समाचार स्रोतों के अनुसार, जिद्दा शहर में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं।
प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, यह धमाके जेद्दा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए कथित मिसाइल हमलों के कारण हुए हैं। हालांकि, अब तक किसी आधिकारिक स्रोत ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है।
यमन के सैन्य मीडिया ने ‘जवाब रास्ते में है’ शीर्षक से एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सऊदी अरब के प्रमुख हवाई अड्डों और समुद्री बंदरगाहों के निर्देशांक (कोऑर्डिनेट्स) प्रदर्शित किए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये स्थान भविष्य में यमन की संभावित जवाबी कार्रवाई के निशाने पर हो सकते हैं।
यमन और सऊदी अरब के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है तथा यमन की ओर से जवाबी कार्रवाई की चेतावनियाँ दी जा रही हैं।
आपकी टिप्पणी