बुधवार 29 जुलाई 2026 - 15:11
कर्बला सहित इराक़ के कई इलाक़ों पर सऊदी और अमेरिका का हवाई हमला,अब तक हश्दुश्शाबी के 10 नौजवान शहीद कई घायल

हौज़ा / इराक़ी सूत्रों के अनुसार, सऊदी और अमेरिकी सेनाओं ने इराक़ के विभिन्न प्रांतों में कई स्थानों पर हवाई हमले किए। इन स्थानों में कर्बला, नीनवा, मुसल, सलाहुद्दीन, करकुक, दियाला, वासित और बग़दाद शामिल बताए गए हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , कर्बला, नीनवा और मुसल में हश्दुश्शाबी के ठिकानों को निशाना बनाया गया। वहीं सलाहुद्दीन के आमरली शहर और किरकुक के अल-दबस क्षेत्र में भी प्रतिरोधी समूहों के केंद्रों पर बमबारी की गई। यह भी दावा किया गया है कि कर्बला में अरबईन के ज़ायरीन के मोअक़िब (सेवा शिविर) और सेवा केंद्र भी हमलों की चपेट में आए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नैनवा के एक क्षेत्र में हश्दुश्शबी की 30वीं ब्रिगेड के 10 सदस्यों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की सूचना है। घायलों की अंतिम संख्या अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

इराक़ी सूत्रों ने यह भी बताया कि बग़दाद के दक्षिणी हिस्से में विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं। इसी दौरान अमेरिकी सेना और सऊदी रक्षा मंत्रालय ने अलग-अलग बयानों में इराक़ के कुछ क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई किए जाने की पुष्टि करने का दावा किया है।

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि दियाला प्रांत में कैंप अशरफ़ और बदर संगठन के दूसरे मुख्यालय, तथा वासित प्रांत में अल-फ़त्ह अल-मुबीन कैंप को भी निशाना बनाया गया। इसके अतिरिक्त, बग़दाद के अल-मदाइन क्षेत्र, शहीद अबू मुंतज़िर अल-हुमैदावी की जामा मस्जिद तथा एक जल शोधन संयंत्र पर भी हवाई हमलों की खबरें सामने आई हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha