हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , सैयद अम्मार अल-हकीम ने एक बयान में कहा कि कई प्रांतों में हश्दुश्शाबी के ठिकानों को निशाना बनाए जाने की वह कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले में कई सुरक्षाकर्मी मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं।
उन्होंने इराक़ की सरकारी और सुरक्षा एजेंसियों से मांग की कि वे इस हमले की पूरी जांच करें, हमलावरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें तथा ऐसे कदम उठाएं जिससे इराक़ की संप्रभुता और सुरक्षा का उल्लंघन करने वाली इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।
अम्मार हकीम ने कहा कि वे एक बार फिर इस बात पर ज़ोर देते हैं कि इराक़ की भूमि का उपयोग किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ हमले या धमकी के लिए लॉन्चिंग पैड के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने अपने बयान के अंत में शहीदों के लिए ईश्वर से दया, उनके परिजनों के लिए धैर्य और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की हैं।
आपकी टिप्पणी