शनिवार 29 अगस्त 2026 - 08:38
ग़ज़्ज़ा में चिकित्सा संकट गहराया हज़ारों मरीज इलाज के इंतज़ार में हैं

हौज़ा / ग़ाज़ा में जारी मानवीय संकट के बीच हज़ारों मरीज़ तत्काल चिकित्सा सहायता और इलाज के लिए ग़ाज़ा से बाहर निकाले जाने का इंतजार कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मरीजों की जान बचाने के लिए सीमा पार के रास्तों को लगातार खुला रखने और समय पर चिकित्सा निकासी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को कहा कि ग़ाज़ा पट्टी में हजारों मरीज़ अब भी तत्काल इलाज के लिए चिकित्सा निकासी का इंतजार कर रहे हैं।

WHO के महानिदेशक ने बताया कि संगठन ने पिछले सप्ताह रफ़ाह और केरम शालोम सीमा चौकियों के माध्यम से इलाज के लिए 106 मरीजों को ग़ाज़ा से बाहर ले जाने में सहायता की, जिनमें 19 बच्चे भी शामिल थे। इनके साथ 132 देखभाल करने वाले लोग भी थे।

टेड्रोस ने अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि अक्टूबर 2023 से अब तक कुल 13,237 मरीजों को इलाज के लिए ग़ाज़ा से बाहर भेजा जा चुका है। इनमें 6,276 बच्चे और 16,406 देखभाल करने वाले लोग शामिल हैं।

उन्होंने कहा,मरीजों को तत्काल चिकित्सा निकासी की आवश्यकता है। इससे लोगों की जान बचाने की संभावना बढ़ेगी।उन्होंने साथ ही जोर दिया कि मरीजों को समय पर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने के लिए कई सीमा चौकियों और रास्तों का लगातार खुला रहना ज़रूरी है।

ग़ाज़ा पट्टी में जारी इस्राईली सैन्य कार्रवाइयों ने लाखों स्थानीय निवासियों को विस्थापित कर दिया है। इनमें से बड़ी संख्या में लोगों ने अस्थायी आश्रयों और तंबुओं में शरण ले रखी है।

ग़ाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अमेरिकी मध्यस्थता के बाद से अब तक 13,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 4,000 से अधिक घायल हुए हैं।

वहीं, अक्टूबर 2023 में शुरू हुए इस्राईल के लगातार हमलों के बाद से अब तक कुल 73,400 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 1,74,400 से अधिक घायल हुए हैं। इन हमलों में अधिकांशतः नागरिक इमारतों और आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha