हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा में इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण के दौरान कई राजनयिक प्रतिनिधिमंडलों ने विरोध स्वरूप सभा कक्ष से वॉकआउट किया। इसके बाद इज़राइली प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को खाली कुर्सियों का जायजा लेते और उनकी गिनती करते हुए देखा गया।
नेतन्याहू का भाषण शुरू होने के बाद इज़राइली प्रतिनिधिमंडल के सदस्य महासभा की सीटों के बीच घूमते और खाली कुर्सियों का निरीक्षण करते नजर आए। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया माध्यमों पर सामने आया है, जिसमें इज़राइली प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सभा कक्ष में मौजूद खाली सीटों को गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, नितिन्याहू का भाषण शुरू होते ही कई देशों के राजनयिक प्रतिनिधिमंडल विरोध करते हुए सभा कक्ष से बाहर निकल गए। इस दौरान नेतन्याहू ने सभा कक्ष छोड़ने वाले लोगों की आलोचना की और उन्हें "कायर" कहा।
यह वॉकआउट ऐसे समय में हुआ जब ग़ज़ा में इज़राइली सैन्य कार्रवाइयों और फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से संबंधित इज़राइल की नीतियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर आपत्तियां व्यक्त की जा रही हैं।
आपकी टिप्पणी