हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान के हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा अराफ़ी ने हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन शेख़ नईम क़ासिम को हिज़्बुल्लाह लेबनान का नया महासचिव चुने जाने पर बधाई दी है।
इस अवसर पर आयतुल्लाह अराफ़ी ने एक संदेश जारी कर हिज़्बुल्लाह के पूर्व महासचिव और प्रतिरोध के सैय्यदुश शोहदा शहीद सैय्यद हसन नसरुल्लाह की शहादत पर एक बार फिर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने उनके निष्ठावान साथी हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन शहीद सैय्यद हाशिम सफ़ीउद्दीन तथा प्रतिरोध के मोर्चे और हिज़्बुल्लाह के अन्य शहीद कमांडरों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संदेश में उन्होंने शेख नईम क़ासिम को संबोधित करते हुए कहा कि हिज़्बुल्लाह के नए महासचिव के रूप में आपका चयन अत्यंत योग्य और उचित है। प्रतिरोध, प्रबंधन और संघर्ष के क्षेत्र में आपका लंबा अनुभव रहा है। हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि आप दोनों प्रिय सैय्यदों के रास्ते पर चलते हुए लेबनान, प्रतिरोध के मोर्चे और पूरी इस्लामी दुनिया के लिए सम्मान और विजय का मार्ग प्रशस्त करें।
आयतुल्लाह अराफ़ी ने अपने संदेश के अंत में उम्मीद जताई कि इंशाअल्लाह, सैय्यदुल क़ायद इमाम ख़ामेनेई मुद्द ज़िल्लुहुल आली के नेतृत्व में प्रतिरोध के मोर्चे को विजय प्राप्त होगी और हम जल्द ही मस्जिदे अक़्सा में नमाज़ अदा करेंगे।
अली रज़ा अराफ़ी
प्रमुख, हौज़ा ए इल्मिया ईरान
आपकी टिप्पणी