सोमवार 25 मार्च 2024 - 19:31
आयतुल्लाह अराफी ने मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की

हौज़ा / निहत्थे और निर्दोष लोगों का कत्लेआम इस्लाम और मुसलमानों से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखता।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हौज़ा-ए-इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अराफी ने रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख और रूस के मुस्लिम प्रशासन के अध्यक्ष को अलग-अलग संदेश भेजकर मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले तथा कई रूसी नागरिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और इस घटना की कड़ी निंदा की।

हौज़ा-ए-इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अराफी ने अलग-अलग संदेशों के माध्यम से ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख महामहिम पैट्रिआर्क किरिल और रूस के मुस्लिम प्रशासन के अध्यक्ष शेख राविल ऐनुद्दीन के नाम अपने संदेश में मॉस्को के एक सभागार में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की।

उन्होंने इस दुखद घटना पर रूस की जनता, वहां के उलमा और धार्मिक हस्तियों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की।

हौज़ा-ए-इल्मिया के प्रमुख के दोनों संदेशों का विस्तृत विवरण आगे पढ़ें।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha