मंगलवार 31 मार्च 2026 - 23:20
आयतुल्लाह आराफ़ी का रूसी ऑर्थोडॉक्स नेता के नाम पत्र मे अमेरिकी और इज़रायली सरकार के अमानवीय अपराधों की निंदा करने का आह्वान

हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा आराफ़ी ने रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के आध्यात्मिक नेता पैट्रियार्क किरिल के नाम एक पत्र में अमेरिका और क़ब्ज़ाधारी इज़रायली सरकार के अमानवीय अपराधों की निंदा करने का आह्वान किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा आराफ़ी ने रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के आध्यात्मिक नेता पैट्रियार्क किरिल के नाम एक पत्र में अमेरिका और क़ब्ज़ाधारी इज़रायली सरकार के अमानवीय अपराधों की निंदा करने का आह्वान किया है।

आयतुल्लाह अली रज़ा अराफ़ी ने रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के आध्यात्मिक नेता पैट्रियार्क किरिल के नाम एक पत्र में शिया जहान (विश्व) के मरजा-ए-तकलीद (धार्मिक प्राधिकारी) की शहादत और मीनाब में स्कूल पर बम धमाके पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इन अमानवीय अपराधों की निंदा करने का आह्वान किया है।

हौज़ा-ए-इल्मिया के प्रमुख ने अपने पत्र में सर्वोच्च धार्मिक प्राधिकारी को जानबूझकर निशाना बनाने को सभी आसमानी धर्मों का स्पष्ट अपमान और विश्व के आध्यात्मिक नेताओं के लिए एक भयानक खतरा बताया और पैट्रियार्क किरिल से आग्रह किया कि वे इस अपराध की निंदा करें, मीनाब में मासूम बच्चों की हत्या के संबंध में मानवीय रुख अपनाएँ और धार्मिक नेताओं को धमकियाँ देने के खतरे से आगाह करें।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha