हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, देशभर के हौज़ा इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह आराफ़ी द्वारा जारी शोक संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है:
आदरणीय धर्मगुरु हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन रमज़ानअली तबार फ़िरोज़जाई (ईश्वर उन पर अपनी विशेष कृपा बरसाए) की आक्रामक और दमनकारी ज़ायोनी शासन के हमलों में गौरवपूर्ण शहादत पर उनके सम्मानित परिवार, मित्रों, परिचितों और सहयोगियों को बधाई एवं संवेदना अर्पित करता हूं।
मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस महान शहीद का आध्यात्मिक दर्जा बुलंद फरमाए और उन्हें सरदार-ए-शहीदां इमाम हुसैन (अ.) के साथ स्थान प्रदान करे। साथ ही, उनके परिजनों और शोकाकुल लोगों के लिए सफलता, धैर्य और उत्तम ईश्वरीय प्रतिफल की कामना करता हूं।
आयतुल्लाह अली रज़ा आराफ़ी
प्रमुख, हौज़ा इल्मिया
उल्लेखनीय है कि हुज्जतुल इस्लाम रमज़ानअली मेहरअली तबार फ़िरोज़जाई बाबोल के पश्चिमी बंदपी क्षेत्र के कार्दीकला गांव के निवासी थे। वे देशभर के बसीज संगठन के वैचारिक एवं राजनीतिक विभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। तेहरान में इस्लामी क्रांति की रक्षक सेना (आईआरजीसी) के एक केंद्र पर ज़ायोनी शासन के हमले में वे शहीद हो गए।
आपकी टिप्पणी