गुरुवार 19 नवंबर 2026 - 18:30
आयतुल्लाह वहीद खुरासानी (र) अपने शिष्यों में शोध, चिंतन और स्वतंत्र शैक्षिक क्षमता विकसित करने की विशेष योग्यता रखते थेः सय्यद महदी अब्बास जैदी

निस्संदेह, आयतुल्लाह वहीद खुरासानी (क) निधन इस्लामी विद्वता, फिक्ह, मरजइयत, हौज़ा-ए-इल्मिया और अहलेबैत (अ) की शिक्षाओं से जुड़े समस्त समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके बहुमूल्य इल्मी एवं आध्यात्मिक योगदान, नैतिक गुण, तक़वा, परहेज़गारी और आजीवन की गई निष्ठापूर्ण सेवाएं हमेशा विद्वानों, शोधकर्ताओं और ज्ञान के साधकों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, अहलेबैत इस्मत व तहारत (अ) के महान फकीह, दुनिया भर के शिया मुसलमानों के प्रतिष्ठित धर्मगुरु एवं मरजअ-ए-तकलीद तथा हौज़ा-ए-इल्मिया के प्रख्यात विद्वान हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी (क) के दुखद निधन का समाचार सुनकर समूचे आलमे इस्लाम, विशेषकर मक्तबे अहलेबैत (अ) के अनुयायियों को गहरा आघात पहुंचा है।

निस्संदेह, उनका निधन इस्लामी विद्वता, फिक्ह, मरजइयत, हौज़ा-ए-इल्मिया और अहलेबैत (अ) की शिक्षाओं से जुड़े समस्त समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके बहुमूल्य इल्मी एवं आध्यात्मिक योगदान, नैतिक गुण, तक़वा, परहेज़गारी और आजीवन की गई निष्ठापूर्ण सेवाएं हमेशा विद्वानों, शोधकर्ताओं और ज्ञान के साधकों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

आयतुल्लाह वहीद खुरासानी केवल एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि अपने शिष्यों में शोध, चिंतन और स्वतंत्र शैक्षिक क्षमता विकसित करने की विशेष योग्यता भी रखते थे। उनके शिक्षण का एक विशिष्ट पहलू यह था कि वे किसी भी विषय को विभिन्न दृष्टिकोणों से विस्तारपूर्वक प्रस्तुत करते थे, ताकि विद्यार्थी संबंधित विषय की गहराई तक पहुंचें और विभिन्न पुस्तकों एवं स्रोतों का अध्ययन करके स्वयं निष्कर्ष निकालने की क्षमता विकसित कर सकें। उनकी कोशिश रहती थी कि विद्यार्थी हदीसों और कुरआनी आयतों की रोशनी में धार्मिक विषयों का गहन अध्ययन करें तथा आधुनिक दौर की चुनौतियों और जटिल समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने में सक्षम बनें।

धार्मिक शिक्षा, हदीस, तफसीर और आम लोगों के बीच इस्लामी शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उनकी सेवाएं अत्यंत व्यापक हैं। एक सदी के जीवनकाल में उन्होंने ज्ञान, अध्यात्म और धर्म की सेवा के लिए जो प्रयास किए, वे हमेशा याद रखे जाएंगे।

उनकी प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक सेवाओं में अय्यामे फातिमिया को विशेष रूप से आम करने का योगदान भी उल्लेखनीय है। हज़रत फातिमा ज़हरा (स) की शहादत के दिनों को धार्मिक एवं शोक सभाओं के माध्यम से व्यापक स्तर पर मनाने और इन दिनों की महत्ता को समाज तक पहुंचाने के लिए उन्होंने विशेष प्रयास किए। अय्यामे फातिमिया को जनमानस में प्रचलित करने और इसकी धार्मिक महत्ता उजागर करने वाली प्रमुख हस्तियों में उनका नाम अग्रणी रहेगा। उन्होंने खतीबों और ज़ाकिरों के बीच इन दिनों की अहमियत को उजागर किया तथा विलायत के संरक्षण, धार्मिक मान्यताओं की रक्षा और मौजूदा दौर में युवाओं को अहलेबैत (अ) की विलायत एवं अक़ायद से अवगत कराने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए।

हम बारगाहे इलाही में दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला उनकी तमाम इल्मी, धार्मिक और आध्यात्मिक सेवाओं को अपनी बारगाह में स्वीकार फरमाए, उनके दरजात बुलंद करे और उन्हें मोहम्मद व आले मोहम्मद (अ) की विशेष शफाअत नसीब फरमाए।

इस दुख की घड़ी में हम उनके परिजनों, शिष्यों, श्रद्धालुओं और समूचे आलमे तशय्यो के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

सय्यद महदी अब्बास जैदी
इमाम ए जुमा, छज्जूपुरा सादात, बिजनौर

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha