रविवार 22 नवंबर 2026 - 12:55
162 देशों ने फ़िलिस्तीन के अधिकारों का किया समर्थन

हौज़ा / संयुक्त राष्ट्र महासभा की मानवाधिकार और मानवीय मामलों की समिति ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के आत्मनिर्णय के अधिकार पर वार्षिक प्रस्ताव पारित किया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,संयुक्त राष्ट्र महासभा की मानवाधिकार और मानवीय मामलों की समिति ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के आत्मनिर्णय के अधिकार पर वार्षिक प्रस्ताव पारित किया।

इस प्रस्ताव में जो 162 देशों के पक्ष में मतदान से पारित हुआ, फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय, स्वतंत्रता और ज़ायोनी शासन के कब्ज़े से दूर अपनी भूमि पर स्वतंत्र रूप से जीने के अधिकार पर ज़ोर दिया गया है।

इज़राईली शासन, अमेरिका और 6 अन्य देशों ने इस प्रस्ताव के विरुद्ध मतदान किया और 8 देशों ने मतदान से परहेज़ किया।

इस प्रस्ताव में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) की सलाहकार राय पर स्पष्ट किया गया है जो फ़िलिस्तीनी भूमि पर कब्ज़े की अवैधता और ज़ायोनी शासन के कब्ज़े को बिना देरी समाप्त करने की आवश्यकता के बारे में है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha